मोहम्मद अरबी जीवनी हिंदी mohammd Arbi biography hindi
दीन इस्लाम की दावत के लिए नबी मोहम्मद अरबी को दी जाने वाली नसीहते
इस भाग में कुछ चंद नसीहते जो अलालह ताला ने अपने नबी को इस अजीमुश्शान काम को करने के लिए दी गई जिनका मकसद नबी को ज़हनी तौर पर तेयार करना कि जो काम तुम लेकर उठ रहे हो उस काम के बारे में जब लोग सुनेंगे तो नबी को या इसी तरह इस काम के करने वाले को किन किन बातों का, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,
आपको मक्का का वह माहौल भी याद होगा जो उस समय था, किस तरह खुले आम बेहयाई के काम किए जा रहे थे शीर्क अपनी इंतिहाई पर था, बच्चियों को जिंदा गाड़ दिया जाता था,लोगो का माल हड़प लिया जाता, बेवा महिला को जिंदा जलाया जाता ओर कई तरह की बुराइयां मक्का में आम थी ओर इन ही सब बुराइयो से रोकने के लिए एक दिन मोहम्मद साहब उठ खड़े होते है ओर अल्लाह का पैगाम लोगो को सुनाते है।
अब नीचे दी गई नसीहतों को किसी हदतक समझना आसान होगा आपके लिए।
इब्तिदा ए दावत -: अल्लाह ने अरब के मशहूर शहर मक्का में अपने मेहबूब बन्दे हज़रत मोहम्मद सा. को पैगंबरी की खिदमत के लिए चुन लिया ओर हुक्म दिया कि अपने शहर, कबीले से दावत की शुरुआत करे इस काम को शुरू करने के लिए जिन हिदायत की जरूरत थी सिर्फ वही हिदायत दी गई
एक पैगम्बर को इस की तालीम के वह खुद अपने आपको इस अज़ीम काम के लिए किस तरह तेयार करे,ओर किस तर्ज पर काम करे।
दूसरे हकीकत नफसुल अमरी के मुतलिक इब्तिदाई मालूमात ओर हकीकत के बारे में उन गलत फहमी की वाजाहत जो लोगो में पाई जाती थी।
तीसरी सही रावेय्या की तरफ दावत ओर हिदायत इलाही के उन बुनियादी उसुले अख्लाक का बयान जिन कि पैरवी में इंसान के लिए कामयाबी है।
दावत में हिक्मत का लिहाज़ -:
ऐ नबी अपने रब के रास्ते की तरफ दावत दो हिक्मत ओर उम्दा नसीहत के साथ ( अन्न नहल 125)
इसमें बताया है दो बातो के बारे में एक हिक्मत ओर दूसरी उम्दा नसीहत।
हिक्मत का ये मतलब है कि जब भी दावत दीन का काम करे तो अंधा धुंध ना लग जाए कि सभी को एक ही तरीके से दावत पहुंचा रहे है बल्कि इसमें हर तरह के हर तबके के लोगों का खयाल रखें उनकी किया परेशानी है उनके किया मसाइल है उन परेशानी मसाइल को एड्रेस करे उनको सॉल्व करे,
उम्दा नसीहत का ये मतलब कि नसीहत ऐसे अंदाज़ में की जाए सामने वाले की हौसला अफजाई भी ही ऐसा ना हो कि उसे ऐसा मेहसूस हो की ये सिर्फ खुद के बारे में सोच रहा है मेरी इसको कोई फिक्र नहीं है, बल्कि जिन को नसीहत कर रहे है उनके लिए नसीहत करने वाले के अंदर तड़प होना चाहिए उसकी फिक्र होनी चाहिए।
दावत दीन के लिए ठंडे दिल से काम करना -: इसका ये मतलब नहीं कि बहुत सुस्त अंदाज़ में काम करना बल्कि यह की इस काम को करते समय लोग आपको गालियां देंगे लेकिन आप उनको जवाब में अच्छे शब्दों से बात करेंगे उनको दुआए देंगे।
सब्र से काम लेना -: ये काम इतना आसान ओर जल्द हो जाने वाला काम नहीं है कि कुछ ही दिन या हफ्तों में मुकम्मल हो जाए ये एक बहुत लंबी अवधि तक चलने वाला काम है इसमें हर तरह की परेशानी, मुश्किल, समाज के विरोध इन सब को सहना आसान काम नहीं है इसी लिए यहां आपको सब्र का हुक्म दिया गया है इस तरह की परिस्थिति आने पर आपको सब्र करना है ओर अपने काम को बराबर करते चले जाना है।
दाई हक़ का बे गर्ज़ाना काम करना -: दावत दीन का काम को नबी सा. कर रहे है वह बे गर्जाना है इसमें उनका कोई फायदा नहीं है की कितने लोग इस दावत को कुबूल करते है तो उनको कुछ अजर मिल जाए उनका काम तो सिर्फ लोगो तक दावत इस्लाम को पहुंचा देना है
ऐ नबी, केह दो में इस तबलीग व हिदायत के काम पर तुम से किसी अजर का तालिब नहीं हूं। ये तो एक आम नसीहत है तमाम दुनिया वालो के लिए । ( सुराह अनाम 90)और आप इस पर उनसे कोई मुआवज़ा नहीं माँगते, यह तो सिर्फ़ एक नसीहत है तमाम जहान वालों के लिए।(सुरा युसुफ 104)या तुम उन से कुछ शुल्क माँग रहे हो? तुम्हारे रब का दिया ही उत्तम है। और वह सबसे अच्छी रोज़ी देने वाला है(सुरा मोमिनून 72)कहो, "मैं तुम से कोई बदला नहीं माँगता वह तुम्हें ही मुबारक हो। मेरा बदला तो बस अल्लाह के ज़िम्मे है और वह हर चीज का साक्षी है।"(सुरा सबा 47)कह दो, "मैं इस काम पर तुम से कोई बदला नहीं माँगता सिवाय इस के कि जो कोई चाहे अपने रब की ओर ले जाने वाला मार्ग अपना ले।" (सुरा फुरकान 57)
आगाज़ ए दावत में अकीदा आखिरत पर ज़ोर देना -: जब नबी सा. ने मक्का में दावत इस्लाम का काम की शुरुआत की तो शुरुआत के समय में अकीदा आखिरत
पर बहुत जोर दिया गया की लोगो का आखिरत को लेकर जो गलत फेहमिया पैदा हुई है उसे दूर किया जाए साथ ही तीन बातो पर बहुत काम किया गया
एक ईश्वर को मानना उसके सिवा कोई इबादत के लायक नहीं। अल्लाह हर बुराई से पाक है ओर जिन कामों में मक्का के लोगो ने अल्लाह के साथ कई शरीक बनाए रखे थे अल्लाह उन सब से पाक है कोई उसकी कुदरत ओर बड़ाई में उसका शरीक नहीं है वह तन्हा है हर काम को करने वाला।
दूसरा हज़रत मोहम्मद साहब को अल्लाह का रसूल व नबी तस्लीम करना कि हज़रत मोहम्मद साहब अल्लाह के आखरी पैगम्बर है इनके बाद दुनिया में कोई दूसरा पैगम्बर या नबी नहीं आने वाला ओर जो किताब की तालीम नबी सा. पेश कर रहे है वो अल्लाह कि तरफ से है, और आखरी हिदायत नामा है इंसानियत के लिए।
तीसरा मरने के बाद की जिंदगी की जवाबदेही से आगाह करना कि मरने के बाद अल्लाह के सामने दोबारा हाजिर होना है ओर अपनी जिंदगी भर में को अच्छे ओर बुरे काम किए है उनका हिसाब देना ओर उसके मुताबिक ईनाम लेना।
Online Live Chat Job
.png)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें